Bihar Panchayati Raj Vacancy 2024: बिहार पंचायती राज विभाग में 15000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें संपूर्ण जानकारी

Photo of author

SHIVMANGAL

Bihar Panchayati Raj Vacancy 2024: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार पंचायती राज विभाग और अन्य विभागों में कामकाज को तेजी से बढ़ाने के लिए लगभग 15000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, यह अपडेट बिहार सरकार के द्वारा दी गई है। जारी किए गए सॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 15614 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती अलग-अलग विभागों में और अलग-अलग पदों पर की जाएगी। बिहार पंचायती राज विभाग में लगभग 15000 के करीब पदों पर भर्ती के लिए जानकारी विभाग के मंत्री केदारनाथ गुप्ता के द्वारा कॉन्फ्रेंस में दी गई है।

लगभग 15000 पदों पर होगी भर्ती

विभाग के मंत्री केदारनाथ गुप्ता के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 4351 पदों पर स्थाई नियुक्ति की जाएगी इसके अलावा 11259 पदों पर संविदा पर नियुक्ति की जाएगी इस प्रकार कुल बिहार में पंचायती राज विभाग में 15610 पदों पर भारती की जाएगी।

4351 स्थाई पदों का विवरण

4351 अस्थाई पदों का विवरण इस प्रकार है –

  • पंचायती राज अधिकारी के लिए 112 पद
  • निम्न वर्ग लिपिक के लिए 504 पद
  • अंकेक्षण के लिए 28 पद
  • कार्यालय परिचारी के 5 पद।
  • जिला परिषद में कनिष्ठ अभियंता के लिए 104 पद
  • जिला परिषद में निम्न वर्ग के लिपि के लिए 72 पद
  • पंचायत सचिव के कुल 3525 पद शामिल है।

11259 पद पर होगी संविदा यानी अस्थाई नियुक्ति

बिहार सरकार के द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार बिहार पंचायती राज विभाग में संविदा पर लगभग 11269 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें निम्न पद शामिल हैं।

  • लेखपाल कम आईटी सहायक के 7070 पद
  • ग्राम कचहरी न्याय मित्र के 2230 पद
  • सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 03 पद
  • तकनीकी सहायक के 556 पद
  • ग्राम कचहरी सचिव के 1400 पद शामिल है

Bihar Panchayati Raj Vibhag: कब शुरू होगा आवेदन और कब आएगा विस्तृत नोटिफिकेशन

बिहार पंचायती राज विभाग, जिला परिषद पंचायत कार्यालय में पड़े खाली पदों पर भर्ती के लिए 7 जून 2024 को बिहार राज्य के पंचायती राज मंत्री केदारनाथ गुप्ता, अपर सचिव मिहिर कुमार सिंह और निर्देशक हिमांशु कुमार राय की तरफ से इस विषय में संबंधित जानकारी दी गई उनके अनुसार जल्द ही इन विभागों में  रिक्त पड़े पदों को भरा जाएगा। हालांकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a comment