UTTAR PRADESH Madhyamik Shiksha Vibhag: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है, जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार कुल 595 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Forth Class,Peon), चौकीदार (Watchman) और सफाई कर्मचारी (Safai Karmchari) के पद शामिल है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश सहारनपुर मंडल के द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरपुर नगर जिलों में इन पदों पर भर्तियां की जाएगी। इसके लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है। वे लोग जो इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, अंतिम तिथि से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं ध्यान रहे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जून 2024 है , इसके लिए आवेदन निशुल्क है कोई फीस नहीं देनी होगी।
यूपी मध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चौकीदार और सफाई कर्मी पद के लिए आवेदन करने की योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन फॉर्म भरने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस के बारे में आगे जानकारी दी गई है । आप सभी से अनुरोध है कि आप दिए गए आर्टिकल को कृपया ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।
Madhyamik Shiksha Vibhag Forth Class Vacancy 2024•Qualifications• Salary •Selection Process •Notification• Apply Online
Department | माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
Post Name | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, चपरासी, चौकीदार, सफाईकर्मी |
No. Of Post/ Vacancies | 595 |
Online Apply Date | 10 June 2024 |
Apply Online Last Date | 26 June 2024 |
Fees | General/OBC/EWS: No Fees (निःशुल्क) SC/ST/: No Fees |
Salary | ₹10000/- महीने |
Eligibility/ Qualification | 12वीं पास |
Selection Process | बिना परीक्षा, सीधी भर्ती |
Apply Mode | Online |
Official Website | https://sewayojan.up.nic.in/ |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी: पदों क विवरण
उत्तर प्रदेश सहारनपुर मंडल के द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में पड़े रिक्त पदों पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 595 पदों पर भर्ती की जाएगी।
- सहारनपुर जिला में कुल 250 पद।
- मुजफ्फरपुर जिला में 249 पद।
- शामली जिला में कुल 96 पद।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता
- इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं 12वीं पास होना चाहिए।
- उम्मीदवार उत्तर प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
UPMSP चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए आयु सीमा
- इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- यह भर्ती आउटसोर्सिंग के आधार पर की जाएगी, इसलिए अभ्यर्थी को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
- बल्कि अभ्यर्थी का चयन डायरेक्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सैलरी
सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के पदों पर चयनित हुए अभ्यर्थियों की वेतन सीमा ऑफीशियल नोटिफिकेशन के अनुसार ₹10000 से कम है, चयनित अभ्यर्थियों को 9530 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में आवेदन करने की आवश्यक डॉक्यूमेंट
माध्यमिक शिक्षा विभाग सेवायोजन पोर्टल चतुर्थ श्रेणी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्न डॉक्यूमेंट होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- 10वीं की मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अभ्यार्थी का सिग्नेचर
How To Apply UP Madhyamik Shiksha Vibhag – आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग, में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी चौकीदार, सफाई कर्मचारी और चपरासी के पदों पर भर्ती होने के लिए अभ्यर्थी को सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने का प्रोसेस आगे दिया गया है
- माध्यमिक शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in/ पर जाएं।
- सेवायोजन पोर्टल पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन करें।
- उसके बाद Outsourcing/ Private Jobs बटन पर क्लिक करें।
- “माध्यमिक शिक्षा विभाग चतुर्थ श्रेणी भर्ती –PRIME CLEANING SERVICES” नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- अब क्लिक करने के बाद Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- अब सभी प्रकार के आवश्यक जानकारी को दर्ज करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
Quick Links
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Government Vacancy WhatsApp Group | Click Here |