{ UP Police Constable Re-Exam Date 2024 } जाने कब होगी यूपी पुलिस भर्ती की दोबारा परीक्षा? पढ़े ताजी अपडेट

Photo of author

SHIVMANGAL

UP Police Constable Re-Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश भर में आयोजित किए गए यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा के नए डेट को लेकर अभ्यर्थी लगातार इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं, कि कब होगी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की दोबारा परीक्षा? आप सभी अभ्यर्थी की जानकारी के लिए बता दें अभी हाल ही में सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश RO ARO परीक्षा 2023 के री एग्जाम की डेट जारी हुई है जिसके बाद अभ्यर्थी इंतजार में लग गए हैं कि कब तक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती री एग्जाम की डेट आएगी। इस आर्टिकल में आपको उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती री एग्जाम होने की अब तक की लेटेस्ट अपडेट दी जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से अभी पुलिस कांस्टेबल भर्ती री एग्जाम के डेट को लेकर किसी भी प्रकार की अपडेट नहीं जारी की गई है आप सभी अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 री एग्जाम की डेट सबसे उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर दी जाएगी।

UP Police Constable Re-Exam Date 2024 – कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल की दोबारा परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से पूरे प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा आयोजित की गई थी, परीक्षा में तकरीबन 47 लाख अभ्यर्थी उपस्थित थे। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 4 सिफ्टो में आयोजित की गई थी हालांकि परीक्षा समाप्त होने के बाद 29 फरवरी 2024 को परीक्षा रद्द कर दी गई, इसके पीछे का कारण उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का लीक होना है। अब यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

हालांकि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 री एग्जाम कब होगा? इसकी कोई ऑफिशियल डेट यूपी पुलिस विभाग की तरफ से अभी तक जारी नहीं की गई है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि अगले 6 महीने के अंदर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगी।

UPPSC RO ARO Re-Exam 2024 Official Date Released: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा UPPSC RO ARO की री एग्जाम की ऑफिशियल डेट जारी कर दी गई है , जारी किए गए नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा।

UP Police Constable Re-Exam 2024 Official Date Not Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की तरफ से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 फ्री एग्जाम की डेट जारी नहीं की गई है, फिर भी मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य सूत्रों के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की दोबारा परीक्षा, उत्तर प्रदेश RO ARO Re-Exam से पहले अक्टूबर, नवंबर के महीने में ही हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, कांस्टेबल भर्ती 2024 री एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आफिशियल वेबसाइट को समय-समय पर विजिट करते रहे, क्योंकि विभागीय नोटिस आयोग की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जारी की जाएगी।

Leave a comment