Mahila Samman Yojna 2024: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1000 रुपये , इस दिन से भरें जाएंगे फॉर्म

Photo of author

SHIVMANGAL

CM Mahila Samman Yojna 2024: दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए और महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल के द्वारा दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान पिछले महीने की गई। इस योजना के माध्यम से दिल्ली गवर्नमेंट की तरफ से प्रदेश की 45 से 50 लाख महिलाओं हर महीने ₹1000 देने की घोषणा की गई है। हालांकि अभी इस योजना की शुरुआत नहीं की गई है लोकसभा चुनाव 2024 के बाद इस योजना की शुरुआत दिल्ली गवर्नमेंट की तरफ से की जाएगी, ऐसा आम आदमी पार्टी का कहना है।

दिल्ली की महिलाओं को जरूर मिलेगा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के 1 हजार रुपए – आतिशी

कई लोग के मन में सवाल है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में है जिस कारण उन्हें मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत ₹1000 का लाभ मिलेगा या नहीं , जानकारी के लिए बता दे अरविंद केजरीवाल जी की पत्नी सुनीता केजरीवाल और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने के बाद बाहर आकर कहा कि ” दिल्ली की महिलाओं को ₹1000 की किस्त जरूर मिलेगी।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा किया गया, योजना का मुख्य देश महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ-साथ महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता देना ताकि वह अपनी घरेलू छोटे-मोटे बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकें, योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को योजना में आवेदन करना होगा आवेदन करने के लिए अभी सरकार की तरफ से किसी प्रकार का पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है, पोर्टल लांच होने के बाद महिलाएं योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना, का ऐलान दिल्ली सरकार के द्वारा किया गया है योजना का लाभ दिल्ली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को दिया जाएगा, जिन महिलाओं के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होगा, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत सरकार के द्वारा महिलाओं के आधार लिंक बैंक खाते में ₹1000 की आर्थिक सहायता हर महीने ट्रांसफर की जाएगी।

दिल्ली सरकार के द्वारा ऐलान किए गए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जानने के लिए आप ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ते रहे, जिसमें महिला सम्मान योजना की पात्रता, Mukhyamantri Mahila Samman Yojna फॉर्म कब से भरे जाएंगे? किन महिलाओं को मिलेगा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ? इन सब के बारे में बताया गया है।

Mukhymantri Mahila Samman Yojna 2024: किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

दिल्ली गवर्नमेंट के द्वारा ऐलान किए गए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ इन सभी महिलाओं को मिलेगा –

  • जिन महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से अधिक होगी।
  • जिन महिलाओं के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होगा।
  • वे महिलाएं जो दिल्ली शहर की निवासी हैं।
  • वह महिलाएं जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपए से कम है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अपात्रता

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ इन सभी महिलाओं को नहीं दिया जाएगा

  • जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है।
  • जो दिल्ली की निवासी नहीं है और जिनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड नहीं है।
  • जो महिलाएं सरकारी नौकरी के पद पर हैं।
  • वे सभी महिलाएं जो किसी अन्य सरकारी किसी सरकारी योजना के तहत पेंशन पाती हैं।
  • जिन महिलाओं की पारिवारिक आय 3 लाख रुपए से अधिक है।

Documents: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए लगने वाला डॉक्यूमेंट

दिल्ली गवर्नमेंट की तरफ से ऐलान किए गए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन हेतु निम्न डॉक्यूमेंट की आवश्यकता हो सकती है –

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक जो आधार से लिंक हो।
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का अभी केवल दिल्ली गवर्नमेंट की तरफ से ऐलान किया गया है, इसके ₹2000 बजट का प्रावधान किया गया है, Mukhyamantri Mahila Samman Yojna के शुरुआत हो जाने के बाद आवेदन पोर्टल का निर्माण किया जाएगा, आवेदन पोर्टल की मदद से, योजना की पात्रता रखने वाली महिलाएं आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। फिलहाल अभी दिल्ली सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना फॉर्म कब से भरा जाएगा इसकी कोई अपडेट जारी नहीं की गई है लेकिन सरकार के द्वारा महिलाओं को यह भरोसा दिया गया है, कि दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को ₹1000 महीने अवश्य दिया जाएगा।

वे सभी महिलाएं जो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ₹1000 महीने पाने के लिए इस योजना में अप्लाई करना चाहती हैं वह योजना से जुड़े अपडेट को सबसे पहले अपने के लिए आप हमसे व्हाट्सएप ग्रुप या हमारे पोर्टल Namaste CSC से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा महिला सम्मान योजना से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए आप दिल्ली सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट delhi.gov.in को विजिट कर सकते हैं।

2 thoughts on “Mahila Samman Yojna 2024: दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेगा 1000 रुपये , इस दिन से भरें जाएंगे फॉर्म”

Leave a comment